देवरिया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश कर दिया है। नई सरकार बनके बाद यह देश का पहला बजट है, इस लिहाज से पूरा देश, पक्ष और विपक्ष दोनों की नजरें बजट पर टिकी हुई थी। बजट पेश होने पर सबसे ज्यादा दो बातों पर ध्यान दिया जाता है पहला टैक्स स्लैब और दूसरा है आम जनता के लिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा। आइए जानते हैं इस नए बजट के बाद कौन-कौन सी चीजें सस्ती हुई हैं और कौन सी महंगी।
कैंसर की दवा सस्ती, सिगरेट मंहगा
अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि कैंसर की दवाओं पर कस्टम ड्यूटी घटेगी। जिससे कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी। इस ऐलान से कैंसर के मरीजों को राहत मिलेगी है। कैंसर की दवा ट्रैस्टुजुमैब डेरक्सटेकन, ओसिमर्टिनिब, ड्यूरवालुमैब पर शुल्क घटाकर शून्य कर दिया गया है।
वहीं इस बजट में सिगरेट को महंगा किया गया है। ऑर्थोपेडिक इम्प्लांट्स से जुड़े सभी प्रकार के प्लास्टिक और, आर्टिफीशियल भागों के निर्माण में उपयोग होने वाले विशेष ग्रेड स्टेनलेस स्टील, टाइटेनियम मिश्र धातु, कोबाल्ट-क्रोम मिश्र धातु शुल्क घटाकर शून्य कर दिया गया।
मोबाइलफोन हुआ सस्ता
मोबाइल फोन पर ड्यूटी घटाकर 15 फीसदी कर दी गई है। साथ ही मोबाइल फोन को बनाने में उपयोग होने वाले प्रिंटेड सर्किट बोर्ड असेंबली पर ड्यूटी 20 से घटाकर 15 परसेंट कर दिया गया है। कनेक्टर्स को बनाने में लगने वाले कुछ उत्पादों पर भी ड्यूटी 7.5 फीसदी से घटाकर 0 कर दिया गया है। इस प्रकार इस बजट में मोबाइल फोन सस्ता किया गया है।
कीमती धातुएं होंगी सस्ती
इस बजट में कीमती धातुओं पर शुक्ल कम किया गया है जिससे महंगी धातुएं जैसे गोल्ड और सिल्वर के दाम घटेंगे। गोल्ड बार पर शुल्क 15% से 6% और गोल्ड डोर पर शुल्क 14.35% से घटाकर 5.35% कर दिया गया है। सिल्वर बार पर शुल्क 15% से घटाकर 6% किया गया है और सिल्वर डोर ड्यूटी 14.35% से घटाकर 5.35% कर दिया गया है। वहीं प्लैटिनम, पैलेडियम, ऑस्मियम, रूथेनियम, इरिडियम पर शुल्क 15.4% से घटाकर 6.4% किया गया है। धातुओं के सिक्के पर शुल्क 15% से घटाकर 6% किया गया है। सोना-चांदी निष्कर्ष शुल्क 15% से घटाकर 6% किया गया है।
एक नजर में देखिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा
| ये चीजें हुई सस्ती | इनके बढ़े दाम |
| सोना-चांदी | सिगरेट |
| मोबाइल | हवाई यात्रा |
| मोबाइल चार्जर | प्लास्टिक का सामान |
| ई-व्हीकल | पेट्रोकैमिकल |
| चमड़े के जूते | सुपारी |
| कपड़े | टेलीकॉम उपकरण |
| कैंसर की दवा | |
| प्लेटिनम | |
| इलेक्ट्रिक वायर | |
| एक्स-रे मशीन | |
| सोलर सेट्स |