देवरिया: उत्तर प्रदेश के बहराइच में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस रोड एक्सीडेंट में बस में सवार 6 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्र सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर संवेदना व्यक्त की है और अधिकारियों को घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं।


बहराइच-लखनऊ हाईवे पर हुआ हादस
दुर्घटना बुधवार सुबह जरवल रोड के घाघराघाट स्टेशन के पास हुई। ईदगाह डिपो की बस सवारियों को लेकर जयपुर से बहराइच आ रही थी। बस और ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का पीछे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

कोहरे के चलते हादसे की आशंका
हादसा सुबह-सुबह लगभग 4 बजे हुआ। सड़क पर कोहरा छाया हुआ था, जिसके चलते सड़क पर विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है। इस हादसे का कारण भी कोहरा ही बताया जा रहा है। कुछ लोग जो आस-पास मौजूद थे, उन्होंने ट्रक के ऑपोजिट साइड से आने की भी बात कही।
http://newsdeoria.com/pt-usha-became-first-female-precedent-of-indian-olympic-association/

://newsdeoria.com/yogi-govt-big-decision-to-police-commissioner-system-in-agra-ghaziabad-and-prayagraj/