देवरिया।सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद दर्शक फिल्म की बंपर प्री बुकिंग करा रहे हैं। हालांकि फिल्म गदर-2 अक्षय कुमार की ओह माय गॉड के साथ रिलीज होने वाली है। लेकिन फिलहाल एडवांस बुकिंग के मामले में गदर-2 आगे चल रही है। फिल्म की टिकटों की प्री बुकिंग को देखकर तो यही लग रहा है कि फिल्म की शुरुआत धमाकेदार होने वाली है।


शुक्रवार तक 1 लाख टिकटों के बिकने की उम्मीद
बताया जा रहा है अब तक करीब 90 हजार टिकटों की प्री बुकिंग हो चुकी है और फिल्म की रिलीज तक यह आंकड़ा 1 लाख के पार पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। फिल्म के 2D और 3D दोनों ही वर्जन की टिकटें तेजी से बिक रही हैं। गौरतलब है कि फिल्म गदर ने भी बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड्स तोड़े थे। उस समय भी गदर की टक्कर फिल्म लगान से थी और उस समय भी गदर लगान से आगे निकल गई थी।

रिलीज से पहले ही ढाई करोड़ की कमाई
फिल्म गदर 2 ने रिलीज से पहले ही टिकटों की एडवांस बुकिंग से ही ढाई करोड़ की कमाई कर ली है। पूरे देश में मल्टिप्लेक्स से लेकर सिंगल स्क्रिन थिएटर्स सभी जगह बंपर बुकिंग चल रही है। फिल्म विशेषज्ञों का अनुमान है फिल्म रिलीज से पहले ही 10 करोड़ रुपए की कमाई कर लेगी। अब देखना यह होगा कि फिल्म दर्शकों को सिर्फ सिनेमाघरों तक लाने में भी सफल हो पाती है या पूरी फिल्म दर्शकों के दिल में जगह बना पाती है।