देवरिया। बोल्ड अदाकारा पूनम पांडे की मौत की खबर ने सबको चौंका कर रख दिया है। उनकी मौत की खबर 2 फरवरी को उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके मैनेजर के द्वारा पोस्ट की गई थी। पोस्ट में गुरुवार रात पूनम पांड की मौत होने की बात लिखी गई है। साथ ही मौत की वजह सर्वाइकल कैंसर बताई गई है। आपको बता दें पूनम पांडे महज 32 साल की थीं।
अचानक मौत की खबर पर उठ रहे सवाल
पूनम पांडे की मौत की खबर सुनकर जहां एक तरफ लोग दुख जता रहे हैं वहीं दूसरी तरफ बहुत से ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने पूनम की मौत पर सवाल उठाए हैं। लोगों को इस बात का यकीन नहीं हो रहा है कि यह खबर सच है। गायक राहुल वैद्य ने भी यह बात अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखी है। उन्होंने लिखा है कि- “क्या मैं अकेला हूं जो यह सोच रहा हूं कि पूनम पांडे मरी नहीं है”। इससे पहले कभी पूनम पांडे की बीमारी या उनकी स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी खबर सुनने को नहीं मिली थी, ऐसे में अचानक मौत की खबर से सब हैरान हैं।
कुछ दिन पहले ही दिखी थीं इवेंट में
इंस्टाग्राम पर ही वरिंदर चावला नाम के अकाउंट में पूनम का एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें वो एक इवेंट में नजर आ रही हैं और बिल्कुल ठीक दिख रही हैं। उन्हें देखकर कोई भी नहीं कह सकता कि वो कैंसर के उस स्टेज पर हैं जहां 15 दिन बाद उनकी मौत हो सकती है। इसी पोस्ट के बाद लोगों ने इस खबर को अफवाह बताना शुरु किया। हालांकी पूनम की मौत की खबर जिस अकाउंट से पोस्ट की गई है वो पूनम पांडे का ऑफिशियल अकाउंट है। जिसे उनके मैनेजर हैंडल करते थे।