देवरिया। हरियाणा विधानसभा चुनावों में बीजेपी को रिकॉर्ड जीत मिली है। बीजेपी ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल करके जीत की हैट्रिक लगाई है। मंगलवार को हुई मतगणना बड़ी रोचक रही। शुरुआती रुझानों में आगे चल रही कांग्रेस एक बार जो पिछड़ी फिर आगे नहीं बढ़ पाई। इस जीत में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने जीतने सीट पर प्रचार किया सभी में उनको जीत मिली है।

हरियाणा में चला योगी आदित्यनाथ का जादू
सीएम योगी ने हरियाणा में 14 सीटों में चुनाव प्रचार किया था। नतीजों में उन 14 सीटों में से भाजपा को 9 सीटों में जीत मिली है। इन सीटों में नरवाना सीट, फरीदाबाद एनआईटी सीट, सफीदों सीट, हांसी सीट, अटेली सीट, रादौर सीट, राई सीट, असंध सीट शामिल है।

जम्मू में भी जहां प्रचार किया वहां मिली जीत

जम्मू में भी सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रचार का प्रभाव दिखा। उन्होंने जहां-जहां प्रचार किया वहां भाजपा को जीत मिली है। सीएम योगी ने जम्मू में 4 रैलियां की थीं परिणामों में उनके प्रचार का प्रभाव दिखा। योगी आदित्यनाथ ने जम्मू के कठुआ सीट, आरएस पुरा साउथ सीट, रामगढ़ सीट और रामनगर सीट पर चुनावी रैली की थी।