देवरिया। बीजेपी नेता Nitin Nabin के नाम का ऐलान बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कर दिया गया है। एक कार्यक्रम में नितिन नबीन ने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान पीएम मोदी समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन बीजेपी हेड क्वार्टर में किया गया। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।
पीएम ने नितिन नबीन को दी बधाई
नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को पीएम मोदी ने बधाई दी और उनका सम्मान किया। इस दौरान पीएम ने कहा की वो दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल का नेतृत्व करने जा रहे हैं। पिछले कई महीने से संगठन के कई स्तर पर चुनाव की प्रक्रिया चली, जो पूरी तरह से लोकतांत्रिक थी। आज इस प्रक्रिया का विधिपूर्वक समापन हुआ।
नितिन नबीन मेरे बॉस: PM मोदी
अपने संबोध में पीएम ने नितिन नबीन को अपना बॉस बताते हुए कहा कि- “नितिन नवीन आज से मेरे बॉस हैं और मैं उनका कार्यकर्ता हूं। लोगों को लगता होगा कि मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, 50 साल की छोटी उम्र में मुख्यमंत्री बन गए। 25 साल से सरकार के मुखिया हैं। ये सब अपनी जगह है, लेकिन सबसे बड़ी चीज ये है कि मैं बीजेपी का कार्यकर्ता हूं।”
“नितिन जी के पास युवा शक्ति”
नितिन नवीन पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा- “आज के युवाओं की भाषा में कहें तो नितिन जी खुद मिलिनियल हैं। 45 साल के नितिन नवीन उस पीढ़ी से ताल्लुक रखते हैं, जिसने बड़े आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी बदलाव देखे हैं। उनकी पीढ़ी के लोगों ने रेडियो से AI तक का सफर तय किया है। ऐसे में नितिन जी के पास युवा शक्ति हने के साथ-साथ संगठन में काम करने का अनुभव भी है। ये पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के लिए फायदेमंद साबित होगा।”