देवरिया। प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर भाजपा ने लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। बीजेपी ने लोकसभा चुनावों के लिए अपने 100 से ज्यादा प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी के द्वारा जारी की गई पहली लिस्ट में शामिल बड़े नामों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल हैं। पीएम मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी आला कमान ने पहली सूची में 34 केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्रियों के नाम की घोषणा की है।
वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। बीजेपी ने तीसरी बार पीएम मोदी को वाराणसी से प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले 2014 में और उसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी ने वाराणसी से चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। वाराणसी से तीसरी बार उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा- “बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में तीसरी बार अपने परिवारजनों की सेवा को लेकर बहुत उत्सुक हूं। के नेतृत्व को बहुत-बहुत धन्यवाद। इसके साथ ही मुझमें निरंतर विश्वास जताने के लिए पार्टी के करोड़ों निस्वार्थ कार्यकर्ताओं को मेरा नमन!”


पीएम ने कहा- “2014 में मैं लोगों के सपनों को साकार करने और गरीब से गरीब को सशक्त बनाने का संकल्प लेकर काशी गया था। बीते 10 वर्षों में काशी का कायाकल्प करने के लिए हमने अलग-अलग सेक्टर में तेज प्रगति की है। विकास के इस चौतरफा प्रयास में आगे भी कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखूंगा। काशी के मेरे भाइयों और बहनों ने मुझे जो अपार स्नेह और आशीर्वाद दिया है, उसके लिए मैं हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।”


एमपी में मामा शिवराज को मौका
मध्यप्रदेश में भाजपा ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को विदिशा सीट से अपना लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। शिवराज सिंह चौहान अभी बुधनी विधानसभा से विधायक है। शिवराज सिंह चौहान पांच बार सांसद, छह बार विधायक और साढ़े 16 साल तक प्रदेश के सीएम रह चुके हैं। प्रदेश की राजनीति में शिवराज सिंह चौहान की मजबूत पकड़ है। प्रदेश की जनता के बीच वो मामा नाम से जाने जाते हैं जनता का उन पर विश्वास अटूट है।


दो वर्तमान सांसदों ने प्रत्याशी ना बनने किया निवेदन
बीजेपी के दो बड़े और वर्तमान सांसदों ने खुद को लोकसभा प्रत्याशी की दौड़ से अलग करते हुए, पार्टी से निवेदन किया कि उन्हें लोकसभा प्रत्याशी ना बनाया जाए। इनमें पहला नाम पूर्वी दिल्ली से मौजूदा सांसद गौतम गंभीर का है जिन्होंने खुद को टिकट की रेस से अलग किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने पार्टी से उन्हें राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करने का निवेदन किया है। इसके पीछे उन्होंने कारण बताया कि वह क्रिकेट पर ही पूरा ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। दूसरा नाम पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा का है। वो वर्तमान में हजारीबाग से सांसद हैं। उन्होंने शनिवार को लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया और ट्विट कर लिखा कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से अनुरोध किया है कि वे उन्हें प्रत्यक्ष चुनावी कर्तव्यों से मुक्त करें ताकि वो भारत समेत दुनियाभर में वैश्विक जलवायु परिवर्तन से निपटने के अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित कर सके।

पहली सूची में प्रदेश और प्रत्याशियों के नाम इस प्रकार हैं।-
दिल्ली
चांदनी चौक- प्रवीण खंडेलवाल
उत्तर पूर्वी दिल्ली- मनोज तिवारी
नई दिल्ली- बांसुरी स्वराज
पश्चिमी दिल्ली- कमलजीत सहरावत
दक्षिण दिल्ली- रामवीर सिंह विधूड़ी


उत्तर प्रदेश
वाराणसी- नरेंद्र मोदी
कैराना- प्रदीप कुमार
मुजफ्फरनगर- संजीव कुमार बालियान
नगीना- ओम कुमार
लखनऊ- राजनाथ सिंह
अमेठी- स्मृति ईरानी
प्रतापगढ़- संगम लाल गुप्ता
इटावा- रामशंकर कठेरिया
कन्नौज- सुब्रत पाठक
अकबरपुर- देवेंद्र सिंह भोले
जालौन- भानुप्रताप सिंह वर्मा
झांसी- अनुराग शर्मा
हमीरपुर- पुष्पेंद्र सिंह चंदेल
बांदा- आरके सिंह पटेल
फतेहपुर- साध्वी निरंजन ज्योति
बाराबंकी- उपेंद्र सिंह रावत
फैजाबाद- लल्लू सिंह
अंबेडकरनगर- रितेश पांडेय
श्रावस्ती- साकेत मिश्रा
गोंडा- कीर्तिवदन सिंह
डुमरियागंज- जगदंबिका पाल
बस्ती- हरीश द्विवेदी
संत कबीर नगर- प्रवीण निषाद
महाराजगंज- पंकज चौधरी
गोरखपुर- रवि किशन
कुशीनगर – विजय कुमार दुबे
बांसगांव- कमलेश पासवान
लालगंज- नीलम सोनकर
आजमगढ़- दिनेश लाल यादव निरहुआ
सलेमपुर- रविंद्र कुशवाहा
जौनपुर – कृपाशंकर सिंह
चंदौली- महेंद्र नाथ पांडेय
फर्रुखाबाद- मुकेश राजपूत
गौतमबुद्ध नगर- महेश शर्मा
बुलंदशहर- डॉ भोला सिंह
मथुरा- हेमा मालिनी
आगरा- सत्यपाल सिंह बघेल
फतेहपुर सीकरी- राजकुमार चाहर
एटा- राजवीर सिंह राजू भैया
आंवला- धर्मेंद्र कश्यप
शाहजहांपुर- अरुण कुमार सागर
खीरी- अजय मिश्रा टेनी
धौरहरा- रेखा वर्मा
सीतापुर- राजेश वर्मा
रामपुर- घनश्याम लोधी
संभल- परमेश्वर लाल सैनी
अमरोहा- कंवर सिंह तोमर
हरदोई- जयप्रकाश रावत
मिसरिख- अशोक कुमार रावत
उन्नाव- साक्षी महाराज
मोहनलालगंज- कौशल किशोर


मध्य प्रदेश
मुरैना- शिवमंगल सिंह तोमर
भिंड- संध्या राय
ग्वालियर- भारत सिंह
गुना- ज्योतिरादित्य सिंधिया
सागर- लता वानखेड़े
विदिशा- शिवराज सिंह चौहान
भोपाल- अनूप शर्मा
राजगढ़- रोडमल नागर
देवास- महेंद्र सिंह सोलंकी
टीकमगढ़- वीरेंद्र खटीक
दमोह- राहुल लोधी
खजुराहो- वीडी शर्मा
सतना- गणेश सिंह
रीवा- जनार्दन मिश्र
सीधी- राजेश मिश्रा
शहडोल- हिमाद्री सिंह
जबलपुर- आशीष दुबे
खरगौन- गजेंद्र पटेल
खंडवा- ज्ञानेश्वर पाटिल
बैतूल- दुर्गादास
मंडला- फग्गन सिंह कुलस्ते
होशंगाबाद- दर्शन सिंह चौधरी
मंदसौर- सुधीर गुप्ता
रतलाम- अनिता नागर सिंह चौहान


छत्तीसगढ़

रायपुर- बृजमोहन अग्रवाल
राजनांदगांव- संतोष पांडे
दुर्ग – विजय बघेल
सरगुजा- चिंतामणि महाराज
रायगढ़- राधेश्याम राठिया
जागीर चंपा – कमलेश जांगडे
कोरबा – सरोज पांडेय
बिलासपुर – तोखन साहू
महासमुंद- रूपकुमारी चौधरी
बस्तर- महेश कश्यप
कांकेर- भोजराज नाग
गुजरात
अहमदाबाद पश्चिम- धीरेश भाई मकवाना
राजकोट- पुरुषोत्तम भाई रुपाला
कच्छ- विनोद भाई चावड़ा
बनासकांठा- रेखाबेन हितेश बाई चौधरी
पाटन- भरत सिंह जी दादी
गांधीनगर- अमित शाह
पोरबंदर- मनसुखभाई मंडावीया
जामनगर- पूनमबेन माडव
बारडोली- प्रभु भाई नागर भाई वसावा
नवसारी- सीआर पाटिल
आणंद- नीतेश भाई पटेल
खेड़ा -देवुसिंह चौहान
पंचमहल- राजपाल सिंह जाधव
दाहोद- जसवंत सिंह
भरूच- मनसुख भाई वसावा


झारखंड
जमशेदपुर- विद्यु महतो
सिंहभूम- गीता कोडा
लोहरदगा- समीर उरांव
कुंटी- अर्जुन मुंडा
राजमल- ताला मरांडी
दुमका- सुनील सोरेन
गोड्डा- निशिकांत दुबे
कोडरमा- अन्नपूर्णा देवी
रांची- संजय सेठ
पलामू- विष्णु दयाल राम
हजारीबाग- मनीष जयसवाल


केरल
कासरावड- एमएल अश्विनी
अलकुजा- शोभा सुरेंद्रन
पत्तनमतिट्टा – अनिल एंटनी
वडकरा- प्रफुल्ल कृष्ण
कोझिकोड- एमटी रमेश
मंगलापुरम- अब्दुल सलाम
अटिंगल- वी मुरलीवरन जी
तिरुवनंतपुरम- राजीव चंद्रशेखर
कन्नूर- सी रघुनाथ
पुन्नामी- निवेदिता सुब्रमण्यम
पलक्कड़- सी कृष्णकुमार
त्रिशूर- सुरेश गोपी


अरुणाचल प्रदेश
अरुणाचल ईस्ट-तापिर गाव
अरुणाचल प्रदेश वेस्ट- किरण रिजिजू


असम
कलियाबोर- कामक्य प्रसाद तासा
जोरहाट – तपन कुमार गोगोई
डिब्रूगढ़ – सर्वानंद सोनवाल
लखिमपुरपुर – प्रदान बरुआ
गुवाहाटी- बिजुलि कलिता
मंगलदोई -दिलीप सेकिया
तेजपुर- रंजीत दत्ता
नौगांव- सुरेश बोरा
करीमगंज- कृपानाथ मल्लाह
सिलचर- परिमल शुक्ल वैद्य
ओटोनोमस जिला अमर सिंह


जम्मू कश्मीर
जम्मू- जुगल किशोर शर्मा
उधमपुर- डॉक्टर जितेंद्र सिंह


नॉर्थ गोवा– श्रीपाद नाईक
अंडमान निकोबार– विष्णु पराडे
दादर नगर हवेली– लालू भाई पटेल