देवरिया न्यूज़

: :

बिहार की मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन

देवरिया। बिहार की जानी मानी लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन हो गया। गंभीर बीमारी की वजह से दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था। तबियत ज्यादा बिगड़ने की वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था। बिहार को स्वर कोकिला की नाम से पहचानी जाने वाली शारदा सिन्हा 72 साल की थीं।

छठ गीतों के लिए जानी जाती थीं
शारदा सिन्हा के चाहने वालो के लिए उनके निधन की खबर बेहद दुखद है। शारदा सिन्हा छठ गीतों के लिए मशहूर थीं, अभी छठ का महापर्व चल रहा है और इसी दौरान उनके देहांत की खबर ने उनके चाहने वालों को झकझोर कर रख दिया है। सोशल मीडिया पर बिहार और देश के बड़े कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।


किडनी की समस्या से जूझ रही थीं

शारदा सिन्हा कुछ दिनों से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। उनका इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा था। बुधवार सुबह ही पीएम मोदी ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी और उनके जल्द स्वस्थ होन की कामना की थी।

सीएम योगी ने जताया दुख
सीएम योगी आदित्यनाथ ने शारदा सिन्हा के निधन पर ट्विट कर दुख जताया, उन्होंने लिखा- “प्रख्यात लोक गायिका, पद्म भूषण डॉ. शारदा सिन्हा जी का निधन अत्यंत दुःखद व संपूर्ण संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
उन्होंने अपने उत्कृष्ट पारंपरिक गायन के माध्यम से मैथिली, भोजपुरी सहित अनेक लोक भाषाओं और लोक संस्कृति की सेवा की तथा राष्ट्रीय पटल पर उन्हें सम्मान दिलाया।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा उनके शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!”

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *