देवरिया न्यूज़

: :

भारतीय पशु कल्याण बोर्ड की अपील- ‘14 फरवरी को मनाएं काउ हग डे’, छिड़ गई बहस

देवरिया। 14 फरवरी को पूरा विश्व वैलेनटाइंस डे के रूप में मनाता है। इसे प्यार का त्योहार माना जाता है। प्रेमी जोड़े एक दूसरे को तोहफे और फूल देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। पूरी दुनिया के साथ-साथ भारत में भी इसे लेकर उत्साह रहता है। इस बार भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने गउ माता के प्रति अपनी आस्था दिखाने के लिए इसी दिन यानी 14 फरवरी को ‘गउ आलिंगन दिवस’ या ‘cow hug day’ मनाने की अपील की है। जिसे लेकर बहस छिड़ गई है।


भारतीय और वैदिक परंपरा को सहेजने की पहल
बहुत से हिंदू संगठन और समूह हैं जो वैलेनटाइन डे को भारतीय सभ्यता और संस्कृति के खिलाफ मानते हैं और इसका कड़ा विरोध करते हैं। भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने भी गाय के प्रति प्रेम और वैदिक सभ्यता जिसमें गउ माता का विशेष महत्व बताया गया है, उसके प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए इस दिन काउ हग डे मनाने की अपील की है।

पशु कल्याण बोर्ड ने अपील में क्या कहा
पशु कल्याण बोर्ड ने 6 फरवरी को लिखित में अपील जारी कि है। उस अपील पत्र में लिखा है कि- ‘हमारे समय में पश्चिमी संस्कृति की प्रगति के कारण वैदिक परंपराएं लगभग विलुप्ति की कगार पर हैं। पश्चिमी सभ्यता की चकाचौंध ने हमारी भौतिक संस्कृति और विरासत को भुला दिया है। गाय के बहुत से फायदों को देखते हुए, गाय को गले लगाने से भावनात्मक समृद्धि आएगी, व्यक्तिगत और सामूहिक खुशी बढ़ेगी। इसलिए, गौमाता के महत्व को ध्यान में रखते हुए सभी गाय प्रेमी 14 फरवरी को काउ हग डे के रूप में भी मना सकते हैं और जीवन को खुशहाल और सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ बना सकते हैं’।अपील पत्र के आखिर में यह लिखा गया है कि यह सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से और पशुपालन और डेयरी विभाग, मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के निर्देश पर जारी किया गया है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *