देवरिया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (nirmala sitharaman)के खिलाफ कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। ये आदेश बेंगलुरु की पीपुल्स रिप्रेजेंटेटिव कोर्ट ने दिया है। एफआई आर का आदेश चुनावी बॉन्ड के जरिए कथित जबरन वसूली के मामले में दिया है। जनाधिकार संघर्ष परिषद के सह-अध्यक्ष आदर्श अय्यर ने बेंगलुरु की अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी।

नेताओं और अधिकारियों के खिलाफ भी शिकायत

आदर्श अय्यर ने चुनावी बॉन्ड के जरिए धमकी देकर जबरन वसूली करने का आरोप लगाया है। जन अधिकार संघर्ष परिषद ने पिछले साल अप्रैल में 42वें ACMM कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण(nirmala sitharaman), ईडी अधिकारियों, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ शिकायत की थी। कर्नाटक अध्यक्ष नलिन कुमार कटील, बी वाई विजयेंद्र के खिलाफ भी शिकायत की गई थी।

तिलक नगर थाने को FIR के निर्देश

अदालत ने शिकायत पर सुनवाई करते हुए बेंगलुरु के तिलक नगर पुलिस थाने को FIR के निर्देश दिए हैं। मामले की सुनवाई बेंगलुरु कोर्ट में हुई। वरिष्ठ अधिवक्ता बालन ने याचिकाकर्ता की तरफ से दलीलें रखीं। मामले की अगली सुनवाई 10 अक्टूबर के बाद ही होगी।