देवरिया।
एनसीपी के दिग्गज नेता बाबा सिद्दीकी (baba siddiqui)की शनिवार को मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाबा सिद्दीकी अजित पवार गुट के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता था। शनिवार को बाबा सिद्दीकी पर गोली चलाई गई जिसके बाद गंभीर हालत में उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उनकी मौत हो गई।


लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली मर्डर की जिम्मेदारी

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। गैंग का एक फेसबुक पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में गैंग ने कहा है कि वे सलमान खान से कोई युद्ध नहीं चाहते थे, लेकिन बाबा की हत्या की वजह उनके दाऊद इब्राहिम के साथ जुड़ाव था। मुंबई पुलिस ने अब तक इस पोस्ट की पुस्टी नहीं की है कि यह लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने ही किया है।


पोस्ट में क्या लिखा गया?
पोस्ट में लिखा गया है कि- “ओम जय श्री राम जय भारत, जीवन का मूल समझता हूं, जिस्म और धन को मैं धूल समझता हूं। किया वही सत्कर्म था जो, निभाया मित्रता का धर्म था। सलमान खान हम ये जंग चाहते नहीं थे पर तुमने हमारे भाई का नुकसान करवाया, आज जो बाबा सिद्दीकी के शराफत के पुल बांध जा रहे हैं वो एक टाइम में दाउद के साथ मकोका एक्ट में था। (baba siddiqui) इसके मरने का कारण अनुज थापन और दाउद को बॉलीवुड, राजनीति, प्रॉपर्टी डीलिंग से जोड़ना था।”

“सलमान की हेल्प करने वाले हिसाब लगाकर रखना”

आगे पोस्ट में लिखा गया कि- “हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है पर जो भी सलमान खान और दाउद गैंग की हेल्प करेगा अपना हिसाब किताब लगा के रखना, हमारे किसी भी भाई को कोई भी मरवाएगा तो हम प्रतिक्रिया जरूर देंगे, हमने पहले वार कभी नहीं किया। जय श्रीराम जय भारत सलाम शहीदां नू। फेसबुक पोस्ट ‘शुबू लोंकर महाराष्ट्र’ नाम के काउंट से शेयर किया गया है।”