देवरिया।आतिशी मार्लेना (atishi marlena)ने दिल्ली के सीएम पद की शपथ ले ली है। उनके साथ 5 और विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। 17 सितंबर को केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आप विधायक दल ने आतिशी को सीएम के लिए सर्वसम्मति से चुना था। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आतिशी और मंत्रियों को शपथ दिलाया।
केजरीवाल के पैर छू लिया आशीर्वाद
आतिशी ने शपथ लेने के बाद अरविंद केजरीवाल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उनके नाम का ऐलान होने के बाद ही साफ किया था कि वो चुनाव होने तक ही सीएम पद पर रहेंगी। सीएम बने जाने पर उन्होंने किसी तरह की बधाई या स्वागत से भी मना किया था।
सबसे कम उम्र की सीएम हैं आतिशी
आतिशी (atishi marlena)का जन्म 1981 को दिल्ली में ही हुआ था। दिल्ली में पढ़ाई करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए वो ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी चली गई थीं। सीएम बनने के बाद अब आतिशी दिल्ली की सबसे कम उम्र की सीएम भी बन गई हैं। वहीं महिला मुख्यमंत्री की बात की जाए तो, आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री हैं। इससे पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित सीएम पर थीं।
उत्तर प्रदेश से है गहरा नाता
आपको बता दें आतिशी (atishi marlena)का उत्तर प्रदेश से भी गहरा नात है। आतिशी काशी की बहु हैं। उनकी शादी 2006 में उत्तर प्रदेश के रहने वाले प्रवीण सिंह से हुई थी। प्रवीण सिंह समाजसेवा से जुड़े हुए हैं। वो मूल रूप से मिर्जापुर के मझगंवा ब्लॉक में पड़ने वाले अनंतपुर गांव के रहने वाले हैं।