देवरिया । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आ रही है। माफिया अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दोनों को पांच दिनों की रिमांड पर लाया गया था। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही थी। इसी बीच मेडिकल कॉलेज के पास दोनों की हत्या कर दी गई। हत्या किसने की यह अभी पता नहीं चला है।
बताया जा रहा है कि शनिवार रात अतीक अहमद को कॉल्विन अस्पताल में मेडिकल के लिए ले जा रही पुलिस की गाड़ी पर अज्ञान लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में अतीक और उसके भाई अशरफ की मौत हो गई। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, गोलियां लगने से अतीक व अशरफ ललूलुहान होकर गिर पड़े। दोनों को आनन-फानन स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है एक बाइक पर सवार होकर तीन मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे और गोली मारकर भाग निकले। दोनों की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इस वारदात में एक सिपाही भी घायल हो गया है। इस घटना से पूरे शहर में कोहराम मच गया है। दोनो को मेडिकल चेकअप के लिए कॉल्विन ले जाया गया था। इसी दौरान वारदात हुई। शवों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।
असद को प्रयागराज के कब्रिस्तान में दफनाया गया
बता दें कि शनिवार सुबह 10 बजे अतीक अहमद के बेटे असद को प्रयागराज के कब्रिस्तान में दफनाया गया था। असद के नाना हामिद अली समेत 20-25 रिश्तेदारों को ही कब्रिस्तान में पुलिस ने जाने दिया था। बाकी लोगों को अतीक के बेटे के जनाजे में शामिल नहीं हो पाया था।
एनकाउंटर में असद ढेर
इससे पहले उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने गुरुवार 13 अप्रैल को उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी और माफिया अतीक अहमद के बेटे असद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया था। इस दौरान उसका साथी गुलाम भी मारा गया था। गुरुवार को ही अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को उमेश पाल हत्याकांड के सिलसिले में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया गया था।
दोनों पर था 5-5 लाख का इनाम
यूपी पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही पुलिस को असद और गुलाम की तलाश थी। दोनों आरोपियों पर 5-5 लाख का इनाम भी रखा था। डीएसी नवेंदु और डीएसपी विमल UP STF की टीम को लीड कर रहे थे। एनकाउंटर में दोनों तरफ से फायरिंग हुई। मुठभेड़ के बाद आरोपियों के पास से कई विदेशी हथियार भी बरामद किए गए हैं।