देवरिया। देश के तीन महत्वपूर्ण राज्यों असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में आज विधानसभा चुनाव संपन्न हो रहे हैं। तीनों राज्यों में सुबह 7 बजे से मतदान शुरु हो चुके हैं। मतदान की प्रक्रिया शाम 5 बजे तक चलेगी। इन चुनावों में कुल 296 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं, जिनमें असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 सीटें शामिल हैं। चुनाव के नतीजे 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे।

असम में भाजपा की सत्ता वापसी की कोशिश

126 सदस्यीय असम विधानसभा के लिए मतदान जारी है। यहां 722 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 59 महिलाएं शामिल हैं। राज्य में लगभग 2.5 करोड़ मतदाता हैं जो आज अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। मतदान प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए 31,490 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) यहां एक बार फिर सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है, जबकि विपक्षी दल भी पूरी ताकत से मैदान में हैं।

केरल में त्रिकोणीय मुकाबला

केरल की 140 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है, जहां इस बार मुकाबला तीन प्रमुख गठबंधनों के बीच है-

LDF (CPI(M) के नेतृत्व में)

UDF (कांग्रेस के नेतृत्व में)

NDA (भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में)

केरल में कुल 883 उम्मीदवार मैदान में हैं, यानी प्रति सीट औसतन 6-7 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। करीब 2.7 करोड़ मतदाताओं के लिए 30,000 से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

पुडुचेरी में पहली बार वोट डालेंगे हजारों युवा

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 30 विधानसबा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। यहां कुल 9.50 लाख से अधिक मतदाता हैं, जिनमें से 24,919 वोटर पहली बार वोट डाल रहे हैं। इस चुनाव में 294 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिससे मुकाबला काफी रोचक हो गया है।

इन राज्यों में भी उपचुनाव

मुख्य चुनावों के अलावा आज कई राज्यों में उपचुनाव भी हो रहे हैं, जिनमें गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, नागालैंड, त्रिपुरा, इनमें कर्नाटक की दावणगेरे दक्षिण और बागलकोट सीट, तथा महाराष्ट्र की बारामती सीट खास चर्चा में हैं। बारामती सीट पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन के बाद खाली हुई थी, जिसके चलते यहां उपचुनाव हो रहा है।