देवरिया संगीतकार एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। रहमान की पत्नी सायरा की वकील वंदना शाह ने उनके अलग होने की आधिकारिक बयान जारी किया। ए आर रहमान की तरफ से अब तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

1995 में की थी शादी

आपको बता दें एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानों ने 1995 में शादी की थी। अब वो अपनी शादी के 29 साल बाद तलाक ले रहे हैं। सायरा और रहमाने के तीन बच्चे भी है जिनका नाम जिनका नाम, खतीजा, रहीमा और अमीन है। आपको बता दें एआर रहमान पहले हिंदू थे और उनका नाम दिलीप कुमार था। 1989 में उन्हों ने इस्लाम अपना लिया और अपना नाम अल्लाह रखा रहमान कर लिया।

सायरा के वकील ने क्या कहा?

सायरा की वकील ने एक बयान जारी कर कहा कि- “शादी के कई सालों के सायरा ने अपने पति एआर रहमान से अलग होने का कठिन निर्णय लिया है। रिश्ते में तनाव के बाद आया है। एक-दूसरे के प्रति अपने गहरे प्यार के बावजूद दोनों के बीच तनाव और कठिनाइयों ने खाई पैदा कर दी है, जिसे ठीक करने में कोई भी पक्ष इस समय सक्षम महसूस नहीं करता है।”

“सायरा ने इस बात पर जोर दिया कि उन्होंने दर्द और पीड़ा के कारण यह निर्णय लिया है। सायरा ने लोगों से प्राइवेसी में दखल नहीं देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वह अपने जीवन के कठिन दौर से गुजर रही हैं।