Mumbai, India - January 22, 2014: Police parading near Marine Drive during the rehearsal on 23 January 2014 for India's Republic Day to be held on 26 January 2014

देवरिया। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की रद्द की गई परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान हो चुका है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को आयोजित की जाएगी। परीक्षा तय की गई तीथियों में दो-दो पालियों में होगा। हर पाली में लगभग पांच लाख अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। आपको बता दें ये परीक्षा 60 हजार 244 पदों के लिए होगी।


पेपर लीक के कारण निरस्त हुई थी पिछली परीक्षा
यूपी पुलिस भर्ती की परीक्षा पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी गई थी। प्रदेश के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ ने कड़े शब्दों में आदेश दिया था कि भर्ती परीक्षा छह माह के अन्दर शुचिता एवं पारदर्शिता के उच्चतम मानकों को दृष्टिगत रखते हुये पुनः आयोजित करायी जाए। सीएम योगी के वादे के अनुसार अब यह परीक्षा पूरी तरह से सुरक्षा और पारदर्शिता के मानको को ध्यान में रखकर कड़ी सुरक्षा में कराई जाएगी जाती किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना ना हो। इसके लिए शासन के द्वारा परीक्षा से संबंधित सभी प्रकार के दिशा निर्देश विस्तार से जारी कर दिए गए हैं। यह परीक्षा इन सभी मानकों के अनुसार की जा रही है।

परीक्षा में अनियमितता से जुड़े पाए जाने पर कड़ी सजा का प्रावधान

उत्तर प्रदेश सरकार ने परीक्षाओं में अनियमितता और गड़बड़ियों को रोकने के लिए
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सार्वजनिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों, जैसे प्रश्नपत्र लीक होना, उत्तर पुस्तिकाओं से छेड़छाड़ आदि को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अध्यादेश-2024 (उत्तर प्रदेश अध्यादेश संख्या-6, सन 2024) दिनांक 01 जुलाई, 2024 को अधिसूचित किया है। इस अधिनियम में दिए गए प्रवाधानों के अनुसार इस परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करना, नकल करना या नकल कराना, प्रश्न पत्र का प्रतिरूपण करना या प्रकट करना या प्रकट करने का षड्यंत्र करना आदि कृत्य अपराध की श्रेणी में आते हैं। जो इस अधिनियम के अन्तर्गत दण्डनीय है। इनमें से किसी भी अपराध में लिप्त पाए जाने पर एक करोड़ तक का जुर्माना और आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।

परीक्षार्थियों के लिए फ्री बस की होगी सुविधा

प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों को आवागमन में असुविधा का सामना ना करना पड़े इसके लिए परीक्षा वाली तीथियों में फ्री बस सेवा की सुविधा का ऐलान किया है। अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बस में सफर करना निःशुल्क होगा। अभ्यर्थी अपने केंद्र तक पहुंचने के लिए अपनी सुविधानुसार बस ले सकते हैं। इसके लिए परीक्षार्थियों को अपने प्रवेश पत्र की छाया प्रति अपने साथ रखनी होगी। आपको बता दें परीक्षा केंद्र तक जाने के लिए एक छाया प्रति देनी होगी और वापस अपने गांव आने के लिए दूसरी छाया प्रति बस कंडक्टर को देनी होगी। परीक्षार्थी ध्यान रखें और अपने साथ प्रवेश पत्र की दो अतिरिक्त छाया प्रति रखना ना भूलें।