देवरिया। आजकल फिल्मों के रीरिलीज का दौर चल रहा है। इसी क्रम में एनिमेटेड फिल्म(ramayana) ‘रामायण- द लेजेंड ऑफ प्रिंस राम को भी रिलीज किया जा रहा है। फिल्म को 18 अक्टूबर को देश के प्रमुख सिनेमाघरों मे रिलीज कर दिया जाएगा। फिल्म को हिंदू, अंग्रेजी, तमिल और तेलगू में लाया जा रहा है।
18 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म(ramayana) रामायण-द लेजेंड ऑफ राम प्रिंस राम साल 1992 में आई थी। उस समय ज्यादा एनिमेशन फिल्म नहीं बनाई जाती थी। रामायण पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। अक्टूबर के महीने में दशहरा और दीवाली दोनों त्योहार आते हैं। इन त्योहारों को देखते हुए ही इसे रिलीज करने के लिए 18 अक्टूबर की तारीख तय की गई है।
अरुण गोविल ने दी है आवाज
फिल्म में राम के किरदार को टीवी जगत के मशहूर राम, अरुण गोविल ने अपनी आवाज दी है। सीता माता की आवाज को एडी मिरमान ने डब किया था। शत्रुघ्न सिन्हा फिल्म को नरेट किया है। जबकी रावण की आवाज के लिए दीवंगत अमरिश पुरी की आवाज ली गई थी। इस फिल्म को जापानी फिल्ममेकर यूगो साको और प्रोड्यूसर राम मोहन ने मिलकर बनाया था