देवरिया। अमूल का ‘अटरली-बटरली डिलीशियस अमूल’ वाला विज्ञापन किसको याद नहीं है। अमूल के विज्ञापन का यह प्रारूप उसकी पहचान बन गई है। देश में होने वाले कई बड़े और महत्वपूर्ण इवेंट्स को अमूल अपने इसी फॉर्मेट के विज्ञापनों में खास तरह से जगह देता है। इस तरह से अमूल अपनी तरफ से शुभकामनाएं प्रेशित करता है। एक बार फिर अमूल ने मिशन गगन यान पर जा रहे चार एस्ट्रॉनॉट्स को अपने विज्ञापन में जगह देकर उनका हौसला बढ़ाया है और उन्हें अपने गुड विशेज़ दी हैं।
अमूल के कार्टून में नजर आ रहे चारों अंतरिक्ष यात्री
अमूल ने अपने मक्खन के विज्ञापन में चारों अतंरिक्ष यात्रियों के कार्टून बनाए हैं। जिसमें चारों एस्ट्रॉनॉट खड़े हुए नजर आ रहे हैं। चारों के हाथ में मक्खन का टुकड़ा है। कार्टून को इतनी अच्छी तरह से स्केच किया गया है कि आप आसानी से पहचान सकते हैं कि कौन सा कार्टून किस अंतरिक्ष यात्री का है। विज्ञापन में उसने ऊपर की तरफ एस्ट्रॉनॉस्ट्स और अमूल मक्खन को मिलाकर ‘मखानॉट्स’ लिखा है और नीचे ‘स्काई इज द लिमीट’ लिखा हुआ है। अमूल हमेशा से ही अपने क्रिएटिव विज्ञापनों के लिए जाना जाता है।
हाल ही में पीएम मोदी ने एस्ट्रॉनॉट्स को सौंपा था विंग
आपको बता दें हाल ही में पीएम मोदी ने विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर के दौरे में इन चारों अंतरिक्ष यात्रियों के नाम की घोषणा की थी। इन एस्ट्रॉनॉस्ट में ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन, ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप, ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर और विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला शामिल हैं। पीएम ने खुद इनके नाम का ऐलान किया था और इन्हें विंग सौंपा था। ये चारों यात्री इसरो के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यकम, मिशन गगनयान के तहत अंतरिक्ष में जाएंगे।