देवरिया। रविवार को फिल्म ‘कल्की 2898 एडी’ का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म की एक झलक पाने को दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। टीजर के साथ ही फिल्म में अमिताभ बच्चन का जबरदस्त किरदार भी सामने आ गया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन का लुक रिवेल होते ही फिल्म के टीजर ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। अमिताभ बच्चन के लुक की चर्चा टीजर रिलीज के 24 घंटों बाद भी चारों तरफ हो रही है। सोशल मीडिया में फिल्म के टीजर से ज्यादा अमिताभ बच्चन का कैरेक्टर छाया हुआ है और इसके बाद फिल्म को देखने की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
अमिताभ बच्चन ने निभाया अश्वस्थामा को रोल
फिल्म में बॉलिवुड के बादशाह अमिताभ बच्चन ने महाभारत के महान पात्र अश्वत्थामा का किरदार निभाया है। हिंदू माइथोलॉजी के अनुसार अश्वत्थामा उन आठ लोगों में से एक माने जाते हैं जिन्हें इस पृथ्वी पर चिरंजीवी होने का वरदान मिला है। जितना टीजर में दिखाया गया अमिताभ बच्चन को यंग लुक दिया गया है जिसे देखकर व्यूवर्स के रोंगटे खड़े हो गए। कुछ नेटिजंस को इस बाद का भी कंफ्यूजन हो गया कि अश्वत्थामा का किरदार अभिषेक बच्चन तो नहीं निभा रहे हैं। टीजर में धूल से सना साधू की तरह अमिताभ बच्चन का लुक, चमकदार, बोलती आंखें और दमदार आवाज में अपना परिचय देने का अंदाज लोगों को खूब भा रहा है। यू ट्यूब पर रिलीज के मिनटों बाद ही टीजर को लाखों व्यू मिल गए थे।
फिल्म में पहली बार दिखेगी दिपीका-प्रभास की जोड़ी
साउथ के फिल्म निर्देशक नाग अश्विन ने फिल्म कल्की का निर्देशन किया है। इस फिल्म में पहली बार दिपिका पादुकोण और साउथ के सुपर स्टार प्रभास की जोड़ी देखने को मिलेगी। अमिताभ, दिपिका और प्रभास के अलावा भी फिल्म में कई बड़े कलाकारों ने काम किया है जिनमें कमल हासन और दिशा पाटनी का नाम भी शामिल है। अमिताभ बच्चन के लुक ने फिल्म को देखने की बेसब्री और बढ़ा दी है। आपको बता दें रविवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेले गए आईपीएल मैच से पहले अमिताभ बच्चन का फर्स्ट लुक रिवेल किया गया था।