देवरिया न्यूज़

: :

बिहार में बोले अमित शाह- नीतीश कुमार के लिए भाजपा का दरवाजा बंद…पढ़ें पूरी स्टोरी

देवरिया । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर नवादा में एक जनसभा को संबोधित कर एक तरफ चुनावी शंखनाद किया। इस दौरान उन्होंने एक ऐसा बयान दिया जिससे राजनीतिक हलचल तेज होने वाली है। अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के लिए बीजेपी के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए हैं।

अमित शाह ने नीतीश कुमार और जेडीयू नेता ललन सिंह पर हमला करते हुए कहा कि अगर आप लोग सोचते हैं कि आप लोगों को दोबारा बीजेपी का साथ मिलेगा तो ये भूल जाइए। आप लोगों के लिए बीजेपी के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए हैं। मैं बिहार की जनता को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि हम लोग अब नीतीश कुमार के साथ गठबंधन नहीं करने वाले हैं।

वहीं, सासाराम और नालंदा हिंसा पर अमित शाह ने कहा कि बिहार की जनता से यह कहना चाहता हूं कि 2024 में बिहार से बीजेपी को 40 सीट दीजिए और 2025 में बीजेपी की सरकार बनाइए। दंगा करने वालो को उलटा लटका कर सीधा करेंगे। हम तुष्टीकरण की राजनीति नहीं करते हैं। सासाराम और नालंदा की घटना से मन दुखी होता है।

नालंदा जिले में 4 अप्रैल तक इंटरनेट सेवा बंद

बिहार सरकार ने हिंसा के बाद नालंदा जिले में 4 अप्रैल तक इंटरनेट सेवा बंद रखने का आदेश जारी किया है। इससे पहले नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने शहर में कर्फ्यू लगाने की घोषणा की थी। इसके साथ ही रोहतास में शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी स्कूल, मदरसों और कोचिंग सेंटर्स को 4 अप्रैल तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। बता दें कि रोहतास के सासाराम में शनिवार को बम ब्लास्ट में छह लोग घायल हो गए थे। इसके साथ ही इन दोनों जगहों पर कई राउंड फायरिंग भी हुई है। इसमें कई लोग घायल भी हुए हैं।

कानून व्यवस्था नियंत्रण में- डीजीपी

वहीं, डीजीपी आर. एस. भट्टी ने कहा कि वर्तमान में कानून व्यवस्था नियंत्रण में है। हिंसा में 109 लोग लिप्त पाए गए हैं, जिनकी गिरफ्तारी हुई है। राज्य में हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हुई है। सासाराम बम ब्लास्ट में जख्मी होने वाला शख्स ही बम बना रहा था। उसका इलाज चल रहा है, ठीक होने पर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

सासाराम में हिंसा के बाद पलायन कर रहे लोग

सासाराम में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान सांप्रदायिक तनाव की आग अब भी धधक रही है। हालात यहां तक आ गए हैं कि लोगों को पुलिस पर भी भरोसा नहीं रहा। ऐसे में लोग अपना सामान समेट कर सुरक्षित स्थान की ओर पलायन करने लगे हैं। नगर थाना के सहफुल्लह गंज, कादिर गंज तथा शहजलाल पीर के कई परिवार अपने अपने घरों में ताला लगा कर चले गए हैं। शहजलाल पीर के पास के इलाके में लगभग 10 हिंदू परिवार अपने घरों मे ताला लगा कर चले गए हैं। इसके अलावा करीब आठ-दस मुस्लिम परिवार भी अपने घर मे ताला लगा कर चले गए हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन उन लोगों को सुरक्षा उपलब्ध नहीं करवा पा रही है। जिन घरों में लोग अभी बचे हैं तो वह भी भागने की तैयारी में हैं।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *