देवरिया। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम से आकाशदीप ने अपना डेब्यू किया। मैदान पर उतरने से पहले कोच राहुल द्रविड ने उन्हें डेब्यू कैप सौंपी। बुमराह की जगह मैदान पर उतरे आकाशदीप ने अपने पहले ही मैच में जबरदस्त खेल दिखाया। आकाशदीप ने बुमराह की जगह बॉलिंग करके पूरी तरह खुद को साबित किया। आकाशदीप की बॉलिंग की बदौलत टीम इंडिया ने मैच में मजबूत पकड़ बनाकर रखी।
बुमराह की जगह कैसे लिए गए आकाशदीप
आकाशदीप बंगाल के घरेलू क्रिकेट टिम का हिस्सा रहे हैं। इन्हें भारतीय टीम के इंटरनेशनल मैच में जसप्रीत बुमराह की जगह डेब्यू करने का मौका मिला। बुमराह को बीसीसीआई ने वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण रेस्ट दिया है। डेब्यू मैच में ही जिस तरह का खेल आकाशदीप ने दिखाया उन्होंने खुद को इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए साबित कर दिया है। आकाशदीप के डेब्यू की हर कोई सराहना कर रहा है। यह डेब्यू ड्रीम डेब्यू की तरह था। आकाशदीप ने स्टेडियम में दर्शकों को बुमराह की कमी नहीं खलने दी।
24 रन देकर लिए 3 विकेट
आकाशदीप सिंह ने अपने पहले ही स्पेल में सिर्फ 24 रन देकर 3 विकेट लिए। इंग्लैंट की टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली और बेन डकेट आकाशदीप के ही शिकार बने। इसके अलावा उन्होंने ओली पोप को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। जैक क्रॉली आकाशदीप के हाथों पहले ही आउट हो गए होते लेकिन वह बॉल नो बॉल हो गई थी। आकाशदीप का डेब्यू मैच देखकर लग रहा है कि टीम इंडिया की बॉलिंग टीम में एक और दमदार खिलाड़ी शामिल हो चुका है।
RCB के लिए खेल चुके हैं IPL
आकाशदीप बिहार के रहने वाले हैं, उनका जन्म 15 दिसंबर 1996 को हुआ। अभी वह 27 साल के हैं। वह घरेलू क्रिकेट में बंगाल की तरफ से खेलते हैं। 2019 में आकाशदीप ने फर्स्ट क्लास में क्रिकेट मैच में अपना डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 130 फर्स्ट क्लास मैचों में 104 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनका औसत 23.58 का रहा है। वहीं लिस्ट ए में उन्होंने 28 मुकाबले खेलते हुए 42 विकेट अपने नाम किए हैं। इतना ही नहीं आकाशदीप ने आआरसीबी की टीम के लिए साल 2022 का आईपीएल भी खेला है। आरसीबी ने आकाशदीप को 20 लाख रुपये में खरीदा था। आईपीएल के 7 मैचों में आकाशदीप के नाम कुल 6 विकेट हैं।