देवरिया। बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (aditi rao)और उनके लॉन्ग टाइम ब्वॉय फ्रैंड सिद्धार्थ शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल ने बहुत ही सादगी भरे आयोजन मे शादी की। शादी में सिर्फ दोनों परिवारों के क्लोस रेलेटिव शामिल  हुए। शादी की तस्वीरें कपल ने इंस्टाग्राम पर साझा की है जो दिल जीत लेने वाली है।

अदिति ने शेयर की तस्वीरें

अदिति (aditi rao)और सिद्धार्थ के रिश्तों की खबर सबको थी लेकिन दोनों की शादी को लेकर कुछ भी अपडेट नहीं था। दोनों से काफी सिक्रेट तरीके से शादी की। शादी के बाद अदिति ने सोशल मीडिया में पिक्चर्स शेयर करके फैंन्स को ये गुड न्यूज दी। शादी की तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा-

अदिति ने लिखा- ‘तुम मेरे सूरज हो, तुम मेरे चांद और मेरे सभी सितारे हो… अनंत काल तक पिक्सी सोलमेट बने रहना… हंसी के लिए, कभी बड़े ना होने के लिए… अनंत प्रेम के लिए, लाइट और मैजिक के लिए… मिसेज एंड मिस्टर अदू-सिद्धू।

इंस्टाग्राम पर छायी कपल की तस्वीरें