देवरिया। कई हिंदी, मराठी फिल्मों और सीरीयल्स में काम कर चुके दिग्गद अभिनेता अतुल परचुले का 57 साल की उम्र में निधन हो गया है। वो पिछले एक साल से कैंसर से जूझ रहे थे। अतुल ने कपिल शर्मा शो में भी काम किया था। 14 अक्टूबर को एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांसे ली।

इंटरव्यू में किया था कैंसर का खुलासा

उन्होंने पिछले साल 14 अक्टूबर को ही कैंसर होने का खुलास किया था। एक इंटरव्यू में उ्न्होंने ककहा था-, ‘मेरी शादी के 25 साल पूरे हो गए थे। जब हम ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड गए तो मैं ठीक था। लेकिन कुछ दिनों के बाद, मैं कुछ भी नहीं खा पा रहा था। मुझे मिचली आ रही थी और मुझे पता था कि कुछ गड़बड़ है। मेरे भाई ने बाद में मुझे कुछ दवाएं दीं लेकिन उनसे मुझे कोई फायदा नहीं हुआ। कई डॉक्टरों के पास जाने के बाद मुझे अल्ट्रासोनोग्राफी कराने के लिए कहा गया।
जब डॉक्टर ने ऐसा किया तो मैंने उसकी आंखों में डर देखा और मुझे लगा कि कुछ गड़बड़ है। मुझे बताया गया कि मेरे लीवर में लगभग 5 सेंटीमीटर लंबा ट्यूमर है और यह कैंसर है। मैंने उनसे पूछा कि क्या मैं ठीक हो जाऊंगा या नहीं, और उन्होंने कहा, ‘हां, आप ठीक हो जाएंगे।’

सही इलाज नहीं मिल सका


उन्होंने बताया था कि जब उनका इलाज शुरू उहुआ तो पहली प्रक्रिया ही गलत हो गई जिससे उनके अग्न्याशय पर बुरा असर पड़ा था। उस वक्त हालत ऐसी थी कि वह चल भी नहीं पा रहे थे। उनकी जान भी जा सकती थी। बाद में उन्होंने डॉक्टर बदला और सही इलाज के बाद वह ठीक हो गए थे। अतुल अस्पताल में भर्ती होने से पहले नाटक ‘सूर्याची पिल्ले’ नाम के मराठी नाटक में काम भी कर रहे थे। लेकिन कुछ परेशानियो की वजह से 5 दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती हुए थे।

उनके निधन पर बॉलिवुड, टीवी जगत और मराठी फिल्म इंडस्ट्री से कई छोटे बड़े कलाकारों ने शोक व्यक्त किया है।