देवरिया। आज के समय में सरकारी हो या गैर-सरकारी कोई भी काम हो, दस्तावेजों की भूमिका सबसे अहम हो गई है। इनमें सबसे जरूरी दस्तावेज के रूप में आधार कार्ड हर व्यक्ति की पहचान बन चुका है। बैंक से लेकर मोबाइल सिम, होटल बुकिंग से लेकर सरकारी योजनाओं तक, हर जगह आधार की जरूरत पड़ती है।

इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आम लोगों को बड़ी राहत देने की तैयारी कर ली है। यूआईडीएआई ने एम-आधार की जगह एक नया और ज्यादा सुविधाजनक आधार एप का फुल वर्जन लॉन्च किया है। जिससे लोगों को बार-बार फोटोकॉपी कराने और सेंटर के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी।

नए आधार एप में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?

नया आधार एप यूजर्स को कई डिजिटल सहूलियतें देगा—

  • घर बैठे आधार कार्ड में पता (Address) अपडेट कर सकेंगे
  • मोबाइल नंबर बदलने की सुविधा मिलेगी
  • होटल, गेस्ट हाउस या अन्य स्थानों पर डिजिटल आधार दिखा सकेंगे
  • आधार की फोटोकॉपी देने की जरूरत खत्म होगी
  • सुरक्षित QR कोड के जरिए पहचान सत्यापन आसान होगा

यूआईडीएआई का मानना है कि इससे न सिर्फ लोगों का समय बचेगा बल्कि डिजिटल इंडिया को भी मजबूती मिलेगी।

ऐसे करें नया आधार एप इंस्टॉल

अगर आप इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें—

  1. सबसे पहले Google Play Store से आधार एप डाउनलोड करें
  2. आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें
  3. ओटीपी व जरूरी जानकारियां भरें
  4. लॉगिन के बाद सभी नए फीचर्स का विकल्प दिखाई देने लगेगा

नया आधार एप आम नागरिकों के लिए दस्तावेजों से जुड़ी परेशानियों को काफी हद तक आसान बना सकता है।