देवरिया। गणतंत्र दिवस 2024 के मौके उत्तर प्रदेश पुलिस के 17 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का वीरता पदक देने की घोषणा की गई है। पुलिस कर्मियों के साथ ही फायर सर्विस के 16 कर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का वीरता पदक दिया जाएगा।  ये सम्मान ड्यूटी के दौरान बहादुरी और अदम्य साहस का परिचय देने के लिए दिया जात है। 26 जनवरी को दिल्ली में यह सम्मान राष्ट्रफति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिया जाएगा।

कुल 95 पुलिस कर्मियों का होगा सम्मान

उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए यह गणतंत्र दिवस बेहद खास होने वाला है। इस मौके पर प्रदेश के कुल 95 पुलिस कर्मियों को अलग-अलग सम्मान प्राप्त होगा। आपको बता दें 17 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक, 5 को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक, 73 को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया जाएगा। इसके साथ ही अग्निशमन सेवा के 21 कर्मचारियों को भी इस मौके पर सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 16 को वीरता पदक और 5 कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया जाएगा।

ये हैं वीरता पदक पाने वाले पुलिकर्मी

गणतंत्र दिवस के मौके पर 33 पुलिस व फायर अफसरों और कर्मचारियों को वीरता पुरस्कार से नावाजा जायेगा। इसमे कांस्टेबल देवदत्त सिंह, कांस्टेबल राजन कुमार, कांस्टेबल ऋतुल कुमार वर्मा, आईपीएस निपुण अग्रवाल, डिप्टी एसपी स्वतंत्र सिंह, सब इंस्पेक्टर मुनीस सिंह, कांस्टेबल नीरज कुमार पाल, आईपीएस अशोक कुमार मीणा, डिप्टी एसपी कुलदीप कुमार, इंस्पेक्टर गीतेश कपिल, कांस्टेबल प्रवीण अहलावत, सब इंस्पेक्टर अंगद कुमार, इंस्पेक्टर अमित, आईपीएस दीक्षा शर्मा, इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान, कांस्टेबल संदीप कुमार और इंस्पेक्टर रिपुन्दमन सिंह शामिल है।

इन फायर सर्विस अफसर, कर्मचारियों को वीरता पदक

 16 फायर सर्विस के अफसरों कर्मचारियों को भी मिलेगा वीरता पदक। इसमें CFO राहुल पाल, FSO कुंवर सिंह, फायरमैन जोगेंद्र सिंह, ड्राइवर सतेंद्र सिंह, फायरमैन प्रहलाद राणा, फायरमैन आयुष्मान कुमार शर्मा, CFO दीपक शर्मा, FSO कमलेन्द्र कुमार सिंह, ड्राइवर सुदेश कुमार बाबू, फायरमैन करवेंद्र, फायरमैन शैलेश, फायरमैन आदित्य पाठक, CFO अरुण कुमार सिंह, FSO श्रीनारायण, फायरमैन कपिल यादव और फायरमैन मुकुल का नाम शामिल है।