देवरिया। भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Award 2023) का 71वां संस्करण मंगलवार को राजधानी दिल्ली में आयोजित हुआ। इस बार समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण रहे मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल, जिन्हें सिनेमा जगत के सर्वोच्च सम्मान दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया। (National Film Award 2023) पुरस्कार मिलने के बाद मोहन लाल काफी भावुक दिखाई दिए और अपना आभार व्यक्त करने के लिए उन्होंने भावुक स्पीच भी दी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोहनलाल को सम्मानित करते हुए कहा- “कि उनकी फिल्मों ने भारतीय सिनेमा को नई पहचान दी है”। उन्होंने यह भी खुशी जताई कि आज महिलाओं की भागीदारी सिनेमा जगत में तेजी से बढ़ रही है और महिला-केंद्रित फिल्मों का निर्माण लगातार हो रहा है।
शाहरुख खान को पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार
अभिनय श्रेणी में इस बार दो सितारों ने बाजी मारी। शाहरुख खान को जवान के लिए और विक्रांत मैसी को 12वीं फेल में उनके शानदार अभिनय के लिए संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर का पुरस्कार (National Film Award 2023) मिला। वहीं, रानी मुखर्जी को मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे में दमदार अदाकारी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया। फिल्म 12th फेल को इस साल की बेस्ट फीचर फिल्म का खिताब मिला। निर्देशन के क्षेत्र में सुदीप्तो सेन ने द केरल स्टोरी के लिए बेस्ट डायरेक्शन का पुरस्कार जीता। वहीं, दर्शकों का मनोरंजन करने वाली बेस्ट पॉपुलर फिल्म का अवॉर्ड रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के नाम रहा।
National Film Award 2023 विनर्स लिस्ट-
फीचर कैटेगरी–
- बेस्ट हिंदी फिल्म- कटहल- ए जैकफ्रुट मिस्ट्री
- बेस्ट फीचर फिल्म- 12th फेल
- बेस्ट एक्टर- शाहरुख खान (जवान) और विक्रांत मैसी (12वीं फेल)
- बेस्ट एक्ट्रेस- रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे)
- दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड- मोहनलाल
- बेस्ट डायरेक्शन – द केरल स्टोरी (सुदीप्तो सेन)
- बेस्ट पॉपुलर फिल्म- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
- बेस्ट तेलुगु फिल्म- भगवंत केसरी
- बेस्ट गुजराती फिल्म- वश
- बेस्ट तमिल फिल्म- पार्किंग
- बेस्ट मलयालम- उल्लोझुक्कू
- बेस्ट कन्नड़ फिल्म- द रे ऑफ होप
- बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर- शिल्पा राव (छलिया, जवान)
- बेस्ट मेल सिंगर- प्रेमिस्थुन्ना (बेबी, तेलुगु)
- बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- द केरल स्टोरी
- बेस्ट कोरियोग्राफी- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (ढिंढोरा बाजे रे)
- बेस्ट मेकअप एंड कॉस्ट्यूम डिजाइनर- सैम बहादुर
- स्पेशल मेंशन- एनिमल (री-रिकॉर्डिंग मिक्सर)- एम आर राधाकृष्णन
- बेस्ट साउंड डिजाइन – एनिमल (हिंदी)
- बेस्ट फिल्म क्रिटिक- उत्पल दत्ता (असम)
- बेस्ट एक्शन डायरेक्शन- हनु-मैन (तेलुगु)
- बेस्ट लिरिक्स- बलगम ( द ग्रुप)- तेलुगु
नॉन फीचर कैटेगरी-
- बेस्ट फिल्म क्रिटिक- उत्पल दत्ता
- बेस्ट डॉक्यूमेंट्री- गॉड वल्चर एंड ह्यूमन
- बेस्ट स्क्रिप्ट- सनफ्लावर वर द फर्स्ट वन टू नो (कन्नड़)
- बेस्ट फिल्म- नेकल: क्रॉनिकल ऑफ द पेडी मैन (मलयालम), द सी एंड सेवन विलेज (उड़िया)
- नेकल- क्रॉनिकल ऑफ द पेडी मैन (मलयालम)
- द सी एंड सेवन विलेजेस (उड़िया)
- बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (द फर्स्ट फिल्म) हिंदी
- बेस्ट एडिटिंग (मूवी फोकस) इंग्लिश ये ये भी पढ़ें-Revenue Surplus 2023 में टॉप पर रहा यूपी, गुजरात और ओडिशा को पीछे छोड़ा