देवरिया। भारत सरकार ने शुक्रवार देर शाम 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स (national film award) की घोषणा की, यह पुरस्कार साल 2023 के लिए घोषित किए गए हैं। पुरस्कारों की घोषणा नई दिल्ली के राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और एल. मुरुगन की मौजूदगी में की गई। निर्णायक मंडल की अध्यक्षता प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने की। इस साल, फीचर श्रेणी में 332 और नॉन-फीचर श्रेणी में 115 फिल्मों को नामांकित किया गया था, जिनमें 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2023 के बीच रिलीज हुई फिल्मों को शामिल किया गया।

शाहरुख खान को पहली बार नेशनल अवॉर्ड

शाहरुख खान को उनके 35 साल के फिल्मी करियर में पहली बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (national film award) मिला है। उन्हें यह सम्मान उनकी सुपरहिट फिल्म ‘जवान’ के लिए बेस्ट अभिनेता के रूप में दिया गया है। शाहरुख के साथ-साथ विक्रांत मैसी को भी ’12वीं फेल’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। दोनों को संयुक्त रूप से यह अवॉर्ड दिया गया है। वहीं, रानी मुखर्जी को उनकी फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ के लिए बेस्ट अभिनेत्री का खिताब मिला है। ‘12वीं फेल’ ने इस बार बेस्ट फीचफिल्म का भी पुरस्कार जीता है। सर्वाधिक लोकप्रिय फिल्म का सम्मान करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को मिला है।

National Film Award 2023 की लिस्ट

  • बेस्ट फीचर फिल्म – 12वीं फेल
  • बेस्ट अभिनेता – शाहरुख खान (जवान) और विक्रांत मैसी (12वीं फेल)
  • बेस्ट अभिनेत्री – रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे)
  • बेस्ट निर्देशक – सुदीप्तो सेन (द केरल स्टोरी)
  • सर्वाधिक लोकप्रिय फिल्म – रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
  • बेस्ट हिंदी फिल्म – कटहल (सान्या मल्होत्रा)
  • बेस्ट डेब्यू निर्देशक – आशीष बेंडे (आत्मपॅम्फ्लेट – मराठी)
  • बेस्ट कोरियोग्राफी – ढिंढोरा बाजे (रॉकी और रानी) – वैभवी मर्चेंट
  • बेस्ट गायिका – शिल्पा राव (चलेया – जवान)
  • बेस्ट बाल फिल्म – नाल 2 (मराठी)
  • बेस्ट फिल्म जो सामाजिक/राष्ट्रीय मूल्य को बढ़ावा देती है – सैम बहादुर
  • बेस्ट साउंड डिज़ाइन – एनिमल
  • बेस्ट कॉस्ट्यूम और मेकअप – सैम बहादुर
  • बेस्ट गीतकार – कासला श्याम (बलगम – तेलुगू)
  • बेस्ट एक्शन डायरेक्शन – हनु-मान (तेलुगू)
  • बेस्ट एनिमेटेड/वीएफएक्स फिल्म – हनु-मान (तेलुगू)
  • बेस्ट तमिल फिल्म – पार्किंग
  • बेस्ट तेलुगू फिल्म – भगवंत केसरी
  • बेस्ट मलयालम फिल्म – उल्लुजुकु
  • बेस्ट असमी फिल्म – रोंगातपु

नॉन-फीचर फिल्म कैटेगिरी

  • बेस्ट नॉन-फीचर फिल्म – द फ्लॉवरिंग मैन (हिंदी)
  • बेस्ट डॉक्यूमेंट्री – गॉड वॉचर एंड ह्यूमन
  • बेस्ट सामाजिक विषयवस्तु पर आधारित नॉन-फीचर फिल्म – द साइलेंट एपिडेमिक (हिंदी)
  • बेस्ट डेब्यू नॉन-फीचर निर्देशक – माउ: द स्पिरिट ऑफ ड्रीम ऑफ चेरो (मिज़ो)
  • बेस्ट एडिटिंग (नॉन फीचर) – नीलाद्री रॉय (मूविंग फोकस)
  • बेस्ट स्क्रिप्ट (नॉन फीचर) – सनफ्लावर वेयर द फर्स्ट वन्स टू नो (कन्नड़)
  • बेस्ट वॉइस ओवर – हरिकृष्ण एस (द सैक्रेड जैक)