देवरिया। 8 अक्टूबर को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2024 का आयोजन हुआ। यह समारोह दिल्ली के विज्ञान भवन में संपन्न हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फिल्मी दुनिया में दिए गए योगदान के लिए कई कलाकारों को पुरस्कार दिया। इस समारोह में से एक अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को उनके दशकों लंबे करियर के लिए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान करना था।
कांतारा के लिए ऋषभ शेट्टी को पुरस्कार
फिल्म कांतारा के लिए ऋषभ शेट्टी को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। बेस्ट एक्टर फीमेल कैटेगिरी में थिरुचित्राम्बलम के लिए नित्या मेनन और कच्छ एक्सप्रेस के लिए मानसी पारेख को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। आट्टम को बेस्ट फीचर फिल्म और गुलमोहर को बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड मिला।

फिल्म ऊंचाई को दो अवॉर्ड


पारिवारिक फिल्मों के लिए मशहूर सूरज बड़जात्या को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड दिया गया, जो उन्होंने फिल्म “ऊंचाई” के लिए जीता। बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड नीना गुप्ता को भी “ऊंचाई” फिल्म के लिए मिला। फिल्म “फौजा” के लिए प्रमोद कुमार को बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड दिया गया।

हिंदी के अलावा इन फिल्म को मिला अवॉर्ड

इसके अलावा, बेस्ट तेलुगु फिल्म का अवॉर्ड “कार्तिकेय 2” को, बेस्ट तमिल फिल्म का अवॉर्ड “पोन्नियिन सेलवन – भाग 1” को मिला। बेस्ट पंजाबी फिल्म “बागी दी धी”, बेस्ट ओडिया फिल्म “दमन”, बेस्ट मलयालम फिल्म “सऊदी वेलक्का”, बेस्ट मराठी फिल्म “वलवी” और बेस्ट कन्नड़ फिल्म “KGF- चैप्टर 2” को चुना गया।

ये है नेशनल अवॉर्ड वीनर्स की लिस्ट-
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म- आट्टम

सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म- कांतारा

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- ऋषभ शेट्टी, कंतारा

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- नित्या मेनन और मानसी पारेख

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – सूरज बड़जात्या, ऊंचाई

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री – नीना गुप्ता, ऊंचाई

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता – पवन मल्होत्रा, फौजा

सर्वश्रेष्ठ डेब्यू – फौजा, प्रमोद कुमार

सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म – कार्तिकेय 2

सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म – पोन्नियिन सेलवन – भाग 1

सर्वश्रेष्ठ पंजाबी फिल्म – बागी दी धी

सर्वश्रेष्ठ ओडिया फिल्म – दमन

सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म – सऊदी वेलक्का सीसी.225/2009

सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म – वलवी

सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म – केजीएफ- चैप्टर 2

सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म – गुलमोहर

सर्वश्रेष्ठ तिवा फिल्म- सिकैसल

विशेष उल्लेख – गुलमोहर में मनोज बाजपेयी, और कालीखान के लिए संजय सलिल चौधरी

सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशन – केजीएफ- चैप्टर 2

सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी – तिरुचित्रबलम

सर्वश्रेष्ठ गीत – नौशाद सरदार खान, फौजा

सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक – प्रीतम (गीत), एआर रहमान (बैकग्राउंड स्कोर)

बेस्ट मेकअप – सोमनाथ कुंडू, अपराजितो

सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा – निकी जोशी, कच्छ एक्सप्रेस

सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन – आनंद अध्या, अपराजितो

सर्वश्रेष्ठ संपादन – महेश भुवनेंड, आट्टम

सर्वश्रेष्ठ ध्वनि डिजाइन – आनंद कृष्णमूर्ति, पोन्नियिन सेलवन – भाग एक

सर्वश्रेष्ठ पटकथा – आनंद एकर्षी, आट्टम

सर्वश्रेष्ठ संवाद – अर्पिता मुखर्जी और राहुल वी चित्तेला (गुलमोहर (हिंदी)

सर्वश्रेष्ठ छायांकन – रवि वर्मन, पोन्नियिन सेलवन – भाग एक

सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक – बॉम्बे जयश्री, सौदी वेलक्का

सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक – अरिजीत सिंह, ब्रह्मास्त्र