♈ मेष (Aries)

आज मेष राशि वाले जातकों का दिन एक नई ऊर्जा से भरा रहेगा। आज आपको अपने काम में सफलता मिलने की पूरी संभावना है इसके साथ ही आज आपका रुका हुआ धन वापस मिलने के भी योग बन रहे हैं। परिवार की तरफ से पूरा सहयोग रहेगा।

♉ वृषभ (Taurus)

वृषभ राशि के जातक आज किसी भी फैसले को लेकर जल्दबाजी ना करें। किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें। आज आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की जरूरत है। आपके खर्च में कुछ बढ़ोतरी नजर आ रही है, लेकिन आय के नए साधन भी बन सकते हैं।

♊ मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आपको नौकरी और बिजनेस दोनों के ही में नए मौके मिल सकते हैं। दोस्तों से मदद मिलने की उम्मीद है।

♋ कर्क (Cancer)

कर्क राशि के जातक आज अपने कार्य क्षेत्र में थोड़ा प्रेशर फील कर सकते हैं। लेकिन संयम न खोए, शाम तक स्थितियां सामान्य हो जाएंगी। परिवार में भी खुशी का माहौल रहने वाला है।

ज आपको काम में थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है। धैर्य रखें, शाम तक स्थिति बेहतर होगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

♌ सिंह (Leo)

सिंह राशि के जातकों का भाग्य आज उनके पक्ष में काम करेगा यानी कि अगर आज आप कोई नया काम शुरु करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। यात्रा के भी योग बनते दिख रहे हैं।

♍ कन्या (Virgo)

कन्या राशि वालों को आज थोड़ी सावधानी रखनी होगी। कोई भी काम जल्दबाजी में या बिना सोचे-समझे न करें, आज आपको किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। समझदारी से काम लेने पर स्थिति नियंत्रण में रहेगी।

♎ तुला (Libra)

आज आपके और आपके पार्टनर के लिए काफी अच्छा दिन है, रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

♏ वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन मेहनत से भरा हो सकता है, लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है काम ज्यादा तो रहेगा, लेकिन उसका फायदा भी मिलेगा। आपको आज अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।

♐ धनु (Sagittarius)

आज धनु राशि के जातकों का दिन शानदार होने वाला है। इन्हें शिक्षा के साथ-साथ करियर में भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

♑ मकर (Capricorn)

मकर राशि वाले जातकों के घर आज किसी तरह की खुशखबरी आ सकती है। आज आपको कहीं से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। निवेश के लिए भी आज आपका दिन अच्छा है।

♒ कुंभ (Aquarius)

आज का दिन आपको अपनी मेहनत का फल देने वाला है, इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

♓ मीन (Pisces)

आज मीन राशि वाले जातकों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आज आपके खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन दिन के अंत में राहत मिलेगी