देवरिया।भारत में मनोरंजन के क्षेत्र में दिया जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का ऐलान हो चुका है। 24 अगस्त को नई दिल्ली में 69 नेशलन अवॉर्ड की घोषणा हुई।साल 2021 में पुरस्कारों के लिए 28 भाषाओं की 280 फिल्मों की एंट्री आईं। इनमें फीचर फिल्म में 31, गैरफीचर में 24 और सिनेमा की स्क्रिप्ट राइटिंग में 3 कैटगरी हैं।इस बार बेस्ट एक्ट्रेस के लिए भी दो लोगों के नाम का ऐलान किया गया है। विस्तार से जानते हैं कौन-कौन से कलाकारों के नाम का ऐलान किया गया है।

दो अभिनेत्रियों को मिला बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड
इस बार बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दो अदाकाराओं को मिला है। पहला आलिया भट्ट और दूसरा कृति सेनन। दोनों का ही यह पहला राष्ट्रीय पुरस्कार होगा, जो बेस्ट एक्ट्रेस के लिए दिया गया है। आलिया भट्ट को फिल्म ‘गंगू बाई काठियावाड़ी’और वहीं कृति सेनन को फिल्म ‘मिमी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने भी खूब पसंद किया था और बॉक्स ऑफिस पर भी इन फिल्मों ने अच्छी खासी कमाई की थी।

अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का नेशनल पुरस्कार
बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड साउथ के स्टार अल्लू अर्जुन को उनकी फिल्म ‘पुष्पा’ के लिए दिया गया है। नेशनल अवॉर्ड में आर माधवन की ‘रॉकेट्री’, संजय लीला भंसाली की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘सरदार उधम सिंह’ और एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ को भी अवॉर्ड मिले हैं।विक्की कौशल की फिल्म सरदार उधम सिंह ने पांच अवार्ड आपने नाम किया। बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल की कैटेगिरी का अवार्ड ‘आरआरआर’ के ‘कोमुराम भीमुडो’ गाने के सिंगर काला भैरव को मिला और बेस्ट सिंगर फीमेल का अवॉर्ड श्रेया घोषाल ने अपने नाम किया। फिल्म मिनी के लिए ही पंकज त्रिपाठी को सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड जीता और बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस ‘द कश्मीर फाइल्स’ के लिए पल्लवी जोशी को मिला। जहां एक तरफ ‘सरदार उधम’ ने बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म का अवॉर्ड जीता और दूसरी ओर, आर माधवन की ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला।
