देवरिया। गुजरात के पंचमहल जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पावागढ़ में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माण कार्य के दौरान इस्तेमाल होने वाला मालवाहक रोपवे अचानक टूटकर गिर पड़ा, जिसमें 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह दुर्घटना दोपहर करीब 3.30 बजे हुई और देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
मालवाहक रोपवे से हुआ हादसा
मालूम हो कि यह रोपवे पावागढ़ के मांची क्षेत्र से निज मंदिर तक निर्माण सामग्री ले जाने के लिए लगाया गया था। शनिवार को इसी दौरान अचानक इसकी केबल टूट गई और कई लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में 2 लिफ्ट ऑपरेटर, 2 कर्मचारी और 2 अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस
राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। बचावकर्मियों ने मृतकों के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए वहीं हादसे में घायल लोगों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव कार्य शुरु कर दिया गया था।
हादसे के जांच के आदेश जारी
फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि रोपवे के ढहने की असली वजह क्या थी। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।