देवरिया। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के भदोही और मिर्जापुर बॉर्डर पर दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 10 मजदूरों ने अपनी जान गंवा दी। एक तेज रफ्तार ट्रक के ट्रैक्टर से टकरान से यह हादसा हुआ। हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली बूरी तरह से क्षतिग्रस्तहो गई है।
मृतकों में सभी मजदूर
इस हादसे में मरने वाले सभी लोग मजदूर हैं जो काम के लिए वाराणसी गए थे। काम खत्म होने पर ये सभी वाराणसी से मिर्जापुर वापस आ रहे थे। हादसे में कई मजदूर घायल हैं जिनमें से 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती किय गया है।
ट्रॉली पर सवार थे 16 मजदूर
जिस ट्रॉली को ट्रक ने टक्कर मारी उसमें 16 मजदूर सवार थे। जिस वक्त ये हादसा हुआ ट्रैक्टर एक नाले के पास से गुजर रही थी। टक्कर के बाद कई मजदूर नाले में जा गिरे। कुछ लोगों की मौत नाले में गिरने से ही हुई है। हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर हेल्पर के साथ फरार हो गया है।
सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
सीएम योगी ने एक्स पर इस हादसे पर दुख जताया और मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया उन्होंने लिखा-
“जनपद मीर्जापुर में हुई हृदय विदारक घटना में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार की सहायता राशि तत्काल प्रदान करने हेतु जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
@UPGovt पीड़ित परिजनों की हर संभव सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है।”