देवरिया। पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में किए अपने वादे को आज यानी महिला दिवस 2025 (womens day 2025)के मौके पर निभाया। उन्होंने वादा किया था कि महिला दिवस पर उनका सोशल मीडिया अकाउंट महिला शक्ति के हाथों सौंपा जाएगा। आज पीएम मोदी के एक्स और इंस्टा अकाउंट से देश की ऐसी कई महिलाओं ने पोस्ट किया जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में बड़ी उपलब्धियां हासिल की है।
पीएम ने दी महिला दिवस की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘X’ अकाउंट पर महिला दिवस (womens day 2025) की शुभकामनाएं देते हुए लिखा – “हम महिला दिवस पर नारी शक्ति को नमन करते हैं। हमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया है, जो हमारी योजनाओं और कार्यक्रमों में झलकता है। आज, जैसा कि वादा किया गया था, मेरी सोशल मीडिया प्रॉपर्टीज़ उन महिलाओं द्वारा संभाली जाएंगी जो विविध क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं!”
पीएम ने शेयर किया वीडियो
इस खास मौके (womens day 2025) पर पीएम ने वीडियो भी शेयर किया, वीडियो में उन्होंने कहा – “सभी विद्याएं देवी के ही विभिन्न स्वरूपों की अभिव्यक्ति हैं और जगत की समस्त नारी शक्ति में भी उनका ही प्रतिरूप है। हमारी संस्कृति में बेटियों का सम्मान सर्वोपरि रहा है। इस सदी में ग्लोबल ग्रोथ में एक बहुत बड़ा फैक्टर महिलाओं की भागीदारी का होने वाला है। जो देश, जो समाज जितनी अधिक भागीदारी महिलाओं को देगा, उतना ही तेजी से ग्रो करेगा। भारत में आज वूमेन लीड डेवलपमेंट का दौर है। नारी, नीति, निष्ठा, निर्णय शक्ति और नेतृत्व की प्रतिबिंब होती हैं. आज भारत महिलाओं की आवश्यकताओं और उनकी आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बना रहा है, निर्णय ले रहा है. देश की नई शक्ति विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि की सबसे बड़ी गारंटी है। तो आइए इस बार महिला दिवस (womens day 2025)पर हम सब मिलकर अदम्य नारी शक्ति को सेलिब्रेट करें, सम्मान करें, नमन करें।”
इन्होंने किया पीएम के अकाउंट से पोस्ट
पीएम के इंस्टा और एक्स अकाउंट पर आज चेस ग्रैंड मास्टर वैशाली ने पोस्ट किया। आपको बता दें वैशाली चेस चैंपियन प्रग्नानंद की बहन हैं। इनके साथ ही न्यूक्लीयर साइंटिस्ट एलिना मिश्रा, स्पेस साइंटिस्ट शिल्पी सोनी, मशरूम उत्पादन में बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाली अनिता देवी, फ्रंटीयर मार्केट की फाउंटर और सीईए अजयता शाह, समर्थयम फाउंडेशन की फाउंडर डॉक्टर अंजली अग्रवाल के साथ कई महिलाओं ने अपने-अपने विचार पोस्ट किए और पीएम नरेंद्र मोदी का दिल से धन्यवाद दिया।
ये भी पढ़ें- वुमन्स डे के मौके पर पूरी तरह से महिला स्टॉफ ने संभाली इन 2 ट्रेनों की जिम्मेदारी