देवरिया।भारतीय क्रिकेट टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए तीन वनडे मैच की सीरीज के दूसरे मैच में भी ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया और ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। सीरीज का दूसरा मैच इंदौर में खेला गया जिसमें डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर भारत ने99 रन से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। वर्ल्डकप को देखते हुए ये सीरीज दोनों ही देशों के खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण है।


भारत ने दिया 400 रनों का विशाल लक्ष्य
मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया । भारत ने शानदार बल्लेबाजीका प्रदर्शन करते हुए 50 ओवर में पांच विकेट पर 399 रन बनाए। बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर जीत के लिए 33 ओवर में 317 रन का लक्ष्य दिया गया। लेकिन कंगारू टीम हमारे गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और 28.2 ओवर में 213 रन पर ही ऑलआउट हो गई। आखिरी मुकाबला राजकोट में 27 सितंबर बुधवार को होगा।

श्रेयस और शुभमन की शतकीय पारी ने किया कमाल
भारतीय टीम के श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल की शतकीय पारी ने टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचाया था। श्रेयस अय्यर ने 105 रन और शुभमन गिल ने 104 रन बनाए, वहीं सूर्यकुमार यादव ने 72 रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय गेंदबाजों की बात की जाए तो अश्विन और जडेजा ने तीन-तीन विकेट लिए।ऑस्ट्रेलिया के लिए सीन एबॉट ने 54, डेविड वॉर्नर ने 53, मार्नश लाबुशेन ने 27, जोश हेजलवुड ने 23, कैमरन ग्रीन ने 19 रन और एलेक्स कैरी ने 14 रन बनाए।