देवरिया न्यूज़

: :

योगी आदित्यनाथ ने त्रिपुरा में 6 सीटों पर किया था प्रचार, इन सभी 6 सीटों पर भाजपा ने लहराया जीत का परचम

देवरिया। त्रिपुरा में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी खूब चर्चा हो रही है। कारण है जिन 6 सीटों पर योगी आदित्यनाथ ने प्रचार किया था उन सभी सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है। शायद ऐसा पहली बार हुआ होगा जब किसी बड़े नेता के प्रचार किए गए सभी विधानसभा सीटों पर पार्टी को जीत मिली हो। अपने आप में यह एक रिकॉर्ड बन गया है। दो दिन पहले ही योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा दिन सीएम की कुर्सी पर बने रहने का भी रिकॉर्ड बनाया है।

2 दिन में 6 सीटों पर किया था प्रचार
जिस समय त्रिपुरा में चुनावी प्रचार जोरों पर था ठिक उसी समय उत्तर प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-23 चल रहा था, फिर भी योगी आदित्यनाथ ने त्रिपुरा के लिए 2 दिन का समय निकाला और 6 सीटों पर प्रचार किया। त्रिपुरा की जनता ने भी योगी आदित्यनाथ का दिल खोल कर स्वागत किया। प्रचार के दौरान योगी आदित्यनाथ की रैलियों में भी बुलडोजर साथ में दिखे।

सभी 6 सीटों पर इन प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत
योगी आदित्यनाथ के प्रचार वाले सभी 6 सीटों पर प्रत्याशियों ने अच्छे खासे अंतर से जीत दर्ज की है। सीट का नाम और प्रत्याशियों के जीत का अंतर इस प्रकार है-
फटीकराय सीट पर सुग्धांशु दास ने 5 हजार 112 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की
बागबसा विधानसभा सीट पर जादब लाल नाथ 1 हजार 461 वोटों से जीते
कल्याणपुर-प्रमोद नगर सीट से पिनाकी दास चौधरी ने 6 हजार 613 वोटों से जीत हासिल की
टाउन बारडोवाली सीट से डॉ माणिक साहा ने 1 हजार 257 वोटों से जीत दर्ज की
सूर्यमणि नगर से राम प्रसाद पाल ने 1 हजार 908 वोटों के अंतर से चुनाव जीता
मजलिशपुर विधानसभा सीट से सुशांत चौधरी 5 हजार 172 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की

यूपी में सबसे ज्यादा दिन सीएम रहने का भी रिकॉर्ड कायम
त्रिपुरा में 6 सीटों पर प्रचार कर 6 सीट पर जीत दिलवाने के साथ ही योगी आदित्यनाथ के नाम एक और रिकॉर्ड बन गया है। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा दिन तक मुख्यमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इनसे पहले डॉ संपूर्णानंद उत्तरप्रदेश में 5 साल और 354 दिन सीएम रहे जबकी बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने 5 साल 347 दिन मुख्यमंत्री के पद पर रह कर नया किर्तीमान रच दिया है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *